गुरदासपुर जिले में एसएसपी आदित्य ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर युवाओं और बच्चों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया के माध्यम से कोई उन्हें गुमराह करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। एसएसपी ने चेतावनी दी कि विदेश में बैठे कुछ अपराधी सोशल मीडिया का उपयोग कर युवाओं और बच्चों को गुमराह कर उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से ऐसे प्रयासों से दूर रहने का आग्रह किया और माता-पिता से अपने बच्चों पर ध्यान रखने तथा किसी भी संदिग्ध बातचीत की जानकारी पुलिस को देने को कहा। किराएदारों की जानकारी देने की अपील एसएसपी आदित्य ने यह भी बताया कि डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत घरों या दुकानों में रहने वाले किरायेदारों की पूरी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में देना अनिवार्य है। यह कदम उनकी पूरी वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने और भविष्य में पंजाब के माहौल को खराब होने से रोकने के लिए उठाया गया है। ‘मिशन प्रहार’ की प्रगति पर प्रकाश डाला इसके अतिरिक्त, एसएसपी आदित्य ने पंजाब सरकार के ‘मिशन प्रहार’ की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तीन दिनों में गुरदासपुर पुलिस ने 170 बदमाशों और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरदासपुर में हुई फायरिंग की दो घटनाओं के आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। नशे की खेप को पकड़ा गया एसएसपी यह भी बताया कि नशे को खत्म करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में गठित ग्राम रक्षा समितियां (विलेज डिफेंस कमेटी) काफी प्रभावी साबित हुई हैं। इन समितियों से मिली सूचनाओं के आधार पर सीमा पार से आने वाले नशे की खेप को पकड़ा गया है। पुलिस इन समितियों के साथ नियमित बैठकें करती रहती है।


