अलवर में फरवरी के पहले दिन कोहरा VIDEO:एक बार फिर से बढ़ा सर्दी का असर;बढ़ सकती है ठंड

फरवरी माह के पहले दिन अलवर जिले में कोहरा छा गया। विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास हैं। अलवर शहर की तुलना में आसपास के गांवों में कोहरा अधिक है। कई दिनों के बाद कोहरा छाया है। उससे पहले मौसम पूरी तरह खुला था। रात को कड़ाके की सर्दी थी लेकिन दिन में तेज धूप रही। अब सुबह सुबह कोहरा छाने से धूप देर से निकलना शुरू हुई। इसके कारण सर्दी का असर थोड़ा बढ़ गया है। अब दिन का तापमान भी कुछ कम हो सकता है। जो एक दिन पहले 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिले में शनिवार सुबह कहीं घना को कहीं हल्का कोहरा छाया है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी है। हालांकि जनवरी के महीने में कई बार घना कोहरा छाया। दो-तीन बार मावठ भी रही। जनवरी के आखिरी दिनों में दो-तीन दिन तक रात को बर्फ भी जमीं। लेकिन दिन में बराबर धूप निकलने से सर्दी से राहत मिलती रही। अब जनवरी महीना बीतने के बाद वापस मौसम बदला है। कोहरे के कारण दिन में सर्दी का असर बढ़ गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने के पूरे आसार है। बादल रहे तो सर्दी बढ़ जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *