पाली में सूरजपोल चौराहे के पास नो पार्किंग में ऑटो रिक्शा खड़ा करने से नाराज हो ड्राइवर ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल से भीड़ गया। दोनों में तनातनी हुई। शुक्रवार दोपहर को सूरजपोल चौराहा पर ऑन ड्यूटी यातायात पुलिस कांस्टेबल अशोक कुमार ने नो पार्किंग में खड़े ऑटो रिक्शा हटाने की बात कही। ड्राइवर हुकमसिंह कोली निवासी शिव नगर ने सवारी आने की बात कहते हुए इंकार कर दिया। कांस्टेबल ने रिक्शा की चाबी निकालनी चाही तो तनातनी हो गई। चालक ने रिक्शा स्टार्ट कर लिया, जिससे कांस्टेबल रिक्शा में रह गया। बाद में कोतवाली पुलिस ने चालक को गांधी मूर्ति के पास पकड़ा और रिक्शा जब्त किया।


