पाली में स्टूडेंट्स ने क्ले आर्ट और हैंडमेड प्रोडक्ट बनाए:साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे; निपुण मेले का आयोजन हुआ

पाली जिले के रोहट क्षेत्र स्थित भाकरीवाला गांव में निपुण मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चार्ट्स, मिट्टी के खिलौने, हस्तशिल्प सामग्री और क्ले आर्ट की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसे ग्रामीणों और अभिभावकों ने सराहा। छात्रों ने अपने हुनर और रचनात्मक सोच का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बच्चियों को मिली साइकिल कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें भी वितरित की गईं, जिससे बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश भटनागर, वासुदेव जोशी, श्रवणराम, सरपंच प्रतिनिधि अमराराम बेनीवाल, अध्यापक महेन्द्र बागोरा सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *