जगदलपुर में मेयर की कुर्सी के लिए 5 प्रत्याशी:कांग्रेस-भाजपा के अलावा आप और निर्दलीय भी, अंतिम दिन 2 ने लिया नाम वापस

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा 5 कैंडिडेट्स चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमाने उतरे हैं। स्क्रूटनी के बाद 7 लोगों के नामांकन सही पाए गए थे। जिसमें नाम वापसी के अंतिम दिन 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। अब मेयर कुर्सी के लिए 5 के बीच चुनावी दंगल है। दरअसल, कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू के अलावा सुनीता सिंह ने भी डमी के तौर पर नामांकन भरा था। ऐसा इसलिए यदि मलकीत के नामांकन में कोई त्रुटि हो जाती तो बैकअप के तौर पर सुनीता रहती। वहीं संवीक्षा के बाद अब वे नाम वापस ले लीं हैं। इधर, भाजपा से संजय पांडेय चुनावी अखाड़े में हैं। ये हैं मेयर के 5 प्रत्याशी 48 वार्डों के लिए 154 प्रत्याशी वहीं जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 48 वार्ड हैं और इन 48 वार्डों में पार्षद चुनाव के लिए 154 प्रत्याशी खड़े हैं। वहीं कुल 162 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के आखिरी दिन 8 लोगों ने नाम आपस ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *