छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर के हालात हैं। मौसम विभाग ने 19 जिलों में 2 दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर है। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं कल (मंगलवार) से कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे रात का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद 18 दिसंबर से बस्तर संभाग के जिलों मे कहीं-कहीं पर बारिश भी हो सकती है। अंबिकापुर और पेंड्रारोड में रविवार को दिनभर शीतलहर चली। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। रायपुर में आज भी पड़ेगी ठंड रविवार को अच्छी ठंड पड़ी। रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। आज भी अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके बाद कल से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में अगले दो दिनों तक ड्राई हवा आएगी। इससे ठंड बनी रहेगी। इसका असर रायपुर में भी रहेगा। शहर में रात ही नहीं दिन भी में भी मौसम ठंडा रहेगा। मंगलवार से तापमान स्थिर हो जाएगा। प्रदेश में नमी वाली हवा आने लगेगी। इससे हल्के बादल रहेंगे। बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ जाएगा और ठंड थोड़ी कम होगी। रायपुर नगर निगम ने ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की वयवस्था की है। साथ ही लगातार इसकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। मैदानी इलाके में दुर्ग ठंडा रविवार को मैदानी इलाकों में भी शीतलहर चली। रविवार को मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 8.9 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 5 डिग्री कम है। वहीं राजनांदगांव जिले में 8.5 डिग्री रात का पारा रहा। सिस्टम बनने की संभावना, बस्तर में बादल-बारिश मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से 17 दिसंबर मंगलवार से प्रदेश में नमी आने लगेगी। इससे हल्के बादल छाएंगे। 18 दिसंबर को बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होगी। सर्दियों में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए इन 10 टिप्स को फॉलो करें… ठंड में रखें बुजुर्गों का ख्याल…


