कवर्धा| जिले में पहली बार 3 दिवसीय आवासीय ओशो ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग राज्यों व जिलों के साधक और ओशो सन्यासियों का आगमन हो रहा है। यह शिविर लालपुर रोड स्थित दक्ष पैलेस में शुक्रवार 23 जनवरी से प्रारंभ हुआ, जो 26 जनवरी तक रहेगा। शिविर के संचालक स्वामी बोधीमन्यू ने बताया कि ध्यान से हमारी ऊर्जा केंद्रित होती है।


