मुलमुला| वोको कॉर्प लिमिटेड आरसमेटा सीमेंट प्लांट और जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता और हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आरसमेटा सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड रविंद्र धारकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा से जोड़ना है। यह केवल नारा नहीं, बल्कि सभी की जिम्मेदारी है। घर से निकलने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित वापस लौटे, यही सड़क सुरक्षा का मकसद है। सुरक्षा को केवल नियम नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। हेलमेट के बिना वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है और जान का खतरा रहता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। यातायात निरीक्षक लालन पटेल ने कहा कि जांजगीर चांपा जिले में 37वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। हेलमेट नहीं पहनने से गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के साथ यातायात नियमों का पालन जरूरी है।


