अजमेर में केंद्रीय मंत्री बोले- हमारा युवाओं का देश है:18वें रोजगार मेले में कहा- यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं, 330 युवकों को दिए नियुक्ति पत्र

अजमेर में वरुण सागर रोड स्थित जीसीए 2 में शनिवार को 18वें रोजगार मेले का आयोजन हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 330 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश का युवा आगे बढ़ रहा है। हमारा देश युवाओं का देश है। बाकी देश बूढ़े हो चुके हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का विजन है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसकी नींव रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर रखी जा रही है। 11 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। बता दें कि रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 45 जगह किया गया। इस दौरान 61 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन भी दिया। चौधरी ने कहा कि हर क्षेत्र में हमारे देश का युवा आगे बढ़ रहा है। हमारा देश युवाओं का देश है। बाकी देश बूढ़े हो चुके हैं। हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज योग्य व्यक्ति को नियुक्ति पत्र देकर रोजगार दिया जा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *