अबोहर में एक रात में तीन जगहों पर चोरी:नकदी, बाइक और सामान चुराकर चोर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। ये वारदातें 24 जनवरी को हुई हैं, जिनमें अस्पताल से नकदी और एक मोटरसाइकिल चोरी हुई, जबकि एक रिहायशी मकान से गैस सिलेंडर चुरा लिया गया। इन घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दे कि पहली घटना में, गांव दुतारांवाली के कालूराम नामक व्यक्ति की जेब से अज्ञात चोरों ने करीब 22 हजार रुपए चुरा लिए। कालूराम सिविल अस्पताल में अपनी आंखों की जांच करवाने आए थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और सिविल प्रशासन को शिकायत दी है, लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अस्पताल से बाइक चोरी वहीं दूसरी घटना भी सिविल अस्पताल में हुई, जहां सेतिया कॉलोनी के रहने वाले दिनेश कुमार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दिनेश कुमार अपने दो बेटों का हाल जानने अस्पताल आए थे, जो गंभीर चोटों के कारण भर्ती थे। इस चोरी से दिनेश कुमार की परेशानी और बढ़ गई। मकान से सामान चोरी जबकि तीसरी वारदात अबोहर के मलोट बाईपास के पास स्थित भोले के ढाबे के पीछे बने एक रिहायशी मकान में हुई। देर रात तीन चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि चोर एक कार में आए और घर के बाहर पड़ा एक भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस इसके बाद दोबारा लौटकर घर में रखी वाशिंग मशीन भी चोरी कर ले गए। पीडि़त परिवार ने इस संबंध में थाना सिटी वन में शिकायत दर्ज करवाई है और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना सिटी वन के प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *