मिशनरी आश्रम के मामले में संदेहियों से पूछताछ जारी है

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव धर्मापुर के मिशनरी आश्रम मामले में संदेहियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने करीब 100 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया था, जिनके बयान लिए जा रहे हैं। वहीं आश्रम में दिसंबर में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में श​िामल लोगों की भी पतासाजी की जा रही है। बता दें कि मिशनरी आश्रम के संचालक पास्टर ​डेविड चाको से पूछताछ के बाद बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त साक्ष्यों में स्पष्ट हुआ है कि छग के कई जिलों में चर्च, मिशनरी आश्रम खोलकर धर्मांतरण को लेकर कार्य किए जाना था। पास्टर डेविड चाको को हिरासत में लेने के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी है। वहीं पास्टर चाको को हुए फंडिंग और खरीदे गए उपकरणों के लिए आए रुपयों की पूरी जानकारी जुटाने के लिए पास्टर चाको के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट किया है कि पास्टर चाको को पूरे अभियान के लिए अमेरिका से भी फंडिंग हुई है। वहीं इस मुहिम से करीब 150 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। जिनमें दूसरे राज्य के लोगों की भी भूमिका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *