जयपुर ग्रामीण सांसद ने हाईवे निर्माण को लेकर की बैठक:शाहपुरा में जाम से मिलेगी मुक्ति, विकास कार्य को लेकर की बातचीत

जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र में NHAI के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सांसद राव राजेंद्र सिंह ने बैठक ली। इस बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर शामिल हुए। सांसद ने सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। कई विषयों पर विस्तार से की चर्चा
बैठक में एनएच-48 (जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे), एनएच-148 (मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे), एनएच-248 (जयपुर-चंदवाजी नेशनल हाईवे) और एनएच-248A (अलवर तिराहे-विराटनगर नेशनल हाईवे) से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसका उद्देश्य जयपुर ग्रामीण और प्रदेश की आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाना है। बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी
भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया-सांसद ने शाहपुरा पुलिया के कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इससे आमजन को अधिकतम सुविधा और बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। सांसद ने जयपुर ग्रामीण और प्रदेश की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक और समय-सीमा में पूर्ण किए जा सकने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा। इसका लक्ष्य जयपुर ग्रामीण और प्रदेश का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *