वनकर्मी से धक्का-मुक्की कर ट्रैक्टर-ट्रॉली ले भागा बदमाश:अवैध पत्थर परिवहन पर कार्रवाई के दौरान बिगड़े हालात, केस दर्ज

अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर वन्य जीव आबू पर्वत के वनकर्मी से धक्का-मुक्की कर दी गई। वन विभाग ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन्य जीव आबू पर्वत के उप संरक्षक शुभम जैन ने बताया कि अनादरा थाना क्षेत्र के बुराड़ी खेड़ा गांव में वनकर्मी सतीश ने अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। इस दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके सहयोगी वनकर्मी सतीश से उलझ गए और धक्का-मुक्की भी की। वन विभाग के कर्मचारी द्वारा ट्रैक्टर को पकड़ने के बावजूद ड्राइवर उसे आगे बढ़ाता रहा और पत्थरों से लदी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर लेकर भाग गया। जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही। हालांकि, वन विभाग की सतर्कता और तत्परता से बाद में ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। जैन ने बताया कि जांच में सामने आया है कि ट्रॉली भेराराम देवासी की है, जबकि ट्रैक्टर का मालिक कसनाराम है। कसनाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अनादरा थाने में एक अलग से मामला दर्ज करवाया गया है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, जिससे क्षेत्र में वन माफियाओं की दबंगई को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध पत्थर परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *