4 बच्चों-बेटे की हत्या,सदमे में माता-पिता की मौत हुई थी:पीछे बचे 3 लोग मानसिक रूप से कमजोर, दोषी की शादी पर पीड़ित परिवार बोला- यह अन्याय है

अलवर में साल 2017 में एक महिला संतोष शर्मा ने पूर्व प्रेमी हनुमान प्रसाद और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने 3 बेटों, 1 भतीजे और पति की हत्या कर दी। ये 2017 का सबसे चर्चित हत्याकांड रहा था। इस हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह से खत्म हो गया। संतोष के पति बनवारी के माता-पिता की हत्याकांड के बाद 6 महीने के अंदर सदमे में मौत हो गई। पीछे बचे संतोष के देवर, छोटी बहन कविता (देवर की पत्नी) और एक बच्चा तीनों अपना मानसिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। इनकी हुई थी हत्या… वहीं, हत्या के मामले में दोषी करार हुआ संतोष का पूर्व प्रेमी हनुमान प्रसाद जेल में सजा काटते हुए शादी रचा चुका है। हनुमान प्रसाद ने 23 जनवरी को अलवर में जयपुर के चर्चित दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ से शादी रचाई। परिवार बोला- दोषियों को छूट देना गलत इस शादी के बाद संतोष के गांव कठूमर के गारू में परिवार से जुड़े लोगों में गुस्सा है। संतोष के चाचा के लड़के अशोक शर्मा ने कहा- यह अन्याय है। पूरा परिवार खत्म हो गया। 5 की हत्या के बाद संतोष के सास-ससुर की सदमे के कारण एक साल में मौत हो गई। कविता, उसका पति और बेटा अभी कहीं रिश्तेदारी में गए हैं। पड़ोसी बोले- दोषियों को छूट देना गलत संतोष के घर के पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश ने कहा- दोषियों को छूट देना गलत है। यह जघन्य अपराध था। पड़ोसियों ने कहा कि संतोष की बहन व उसका देवर पहले से मानसिक कमजोर हैं। बेटा भी पूरी बात नहीं समझता है। इसलिए उनके परिवार में कोई समझदार व्यक्ति नहीं बचा है। एक साल में 7 लोगों की अर्थियां उठ गईं परिवार ने बताया- इस हत्याकांड के बाद एक साल में 7 लोगों की अर्थियां उठ गई थी। 3 अक्टूबर 2017 को तो पांच लोगों की चिता एक साथ जलानी पड़ी थी। इसी सदमे के कारण हत्याकांड के 4 महीने बाद बनवारी की मां बिरामी देवी की मौत हो गई। बनवारी के पिता मुरारी भी दुखी रहते थे। परिवार के पांच लोगों की मौत और इसके बाद सदमे में पत्नी की मौत ने उन्हें तोड़ दिया। बिरमा की मौत के चार महीने के बाद ही मुरारी का भी निधन हो गया। दोषी हनुमान प्रसाद की शादी की तस्वीर… ये भी पढ़ें… जयपुर जेल में शुरू हुई दो हत्यारों की लव-स्टोरी:बॉयफ्रेंड को मारने वाली प्रिया 5 कत्ल करने वाले से रचाएगी शादी, अभी लिव-इन में राजस्थान में दो सबसे चर्चित हत्याकांड को अंजाम देने वाले कातिल आपस में शादी करने जा रहे हैं। शुक्रवार, 23 जनवरी को अलवर के बड़ौदामेव में दोनों की शादी होगी। इसका एक कार्ड भी सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *