जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन IMASEE-2025 का आयोजन किया गया। विकास अध्ययन विभाग और प्रबंधन संकाय द्वारा कॉन्फ्रेंस वर्ल्ड और IARDO के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में स्थिरता, समानता और नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में नाइजीरिया के फेडरल यूनिवर्सिटी डुटसे से डॉ. बशीर साद इब्राहिम और बायरो यूनिवर्सिटी कानो से डॉ. मूसा गरबा उस्मान ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। भारत से मणिपाल लॉ स्कूल, मुंबई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नागेंद्र एस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 120 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एनडी माथुर और प्रो प्रेसिडेंट डॉ. डीवीएस भगवानुलु ने समापन समारोह में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. दीपाली सिंह, डॉ. बूला चौधरी, डॉ. गरिमा चौहान और डॉ. हर्षिता शर्मा के संयोजन में यह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


