भीलवाड़ा पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा 27 लाख का गांजा:मुखबिर की सूचना पर कारोई थाने की कार्रवाई, मारुति वैन जब्त-ड्राइवर गिरफ्तार

भीलवाड़ा की कारोई थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।पुलिस ने तस्करी के काम आ रह एक मारुति वैन और तस्करी कर रहे उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद कार्रवाई प्रोबेशनर आईपीएस आयुष क्षोत्रिय ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी के तहत विशेष टीम के सिपाहियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मारुति वैन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। वेन की तलाशी में मिला गांजा इस पर पुलिस ने नेशनल हाईवे 758 मुजरास टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी की ओर वेन को रुकवा कर तलाशी लेने पर उसमें अवैध गांजा मिला।थाने लाकर वजन करवाने पर यह 54 किलो 170 किलोग्राम पाया गया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 27 लाख है और मारुति वैन की कीमत 3 लाख रुपए। पुलिस ने मारुति वैन और अवैध गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया ओर जांच शुरू की है। इसको किया गिरफ्तार पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के आरोप में असलम मोहम्मद ( 25 ) पिता मुनीर मोहम्मद निवासी सदर को गिरफ्तार किया। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में कारोई थाना प्रभारी महावीर प्रसाद, हेड कांस्टेबल दिनेश,कांस्टेबल हेमेंद्र, विक्रम, अशोक, राकेश,कन्हैयालाल, बनवारी,घेवर,असलम, घीसू लाल, पुष्पेंद्र,कमल,राकेश और महेश शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *