मानसा जिले के खिलन गांव में पूर्व महिला सरपंच महेंद्रजीत कौर (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात पड़ोसियों द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने महेंद्रजीत कौर के पति पर भी फायरिंग की। हालांकि, गोली गाड़ी में लगने के कारण उनके पति बाल-बाल बच गए।मानसा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पूर्व सरपंच के शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही है…


