गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल:कलेक्टर-एसपी ने मनेंद्रगढ़ में किया निरीक्षण, मेघावी छात्रा को बनाया मुख्य अतिथि

एमसीबी जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा ग्राउंड में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने संयुक्त रूप से रिहर्सल का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण में समारोह का मिनट-टू-मिनट अभ्यास कराया गया ताकि कार्यक्रम समय पर और कोई गलती न हो। इस मौके पर जिले की कक्षा 10वीं की टॉपर छात्रा वंदना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। छात्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में सहभागिता की। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने परेड की सलामी ली और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने परेड की तैयारी, अनुशासन और तालमेल का जायजा लिया। रिहर्सल के दौरान विभिन्न परेड टुकड़ियों ने अपने अभ्यास का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने भी गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल उत्साह और अनुशासन के साथ पूरी की। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति की भावना और सांस्कृतिक विविधता की झलक स्पष्ट दिखाई दी। कलेक्टर ने बारीकी से निरीक्षण किया कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। कलेक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को समारोह की गरिमा, अनुशासन और समय-सारणी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया। आगामी वर्षों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और अन्य छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *