भास्कर न्यूज | कटगी रामपुर (कटगी) में बुनकर सोसायटी का शुभारंभ किया गया। इस सोसायटी के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को हाथ करघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। सिद्धि विनायक बुनकर सहकारी मर्यादित, रामपुर में बुनकर सेवा केंद्र रायगढ़ द्वारा हाथ करघा बुनाई पर कौशल विकास प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में इस प्रशिक्षण के अंतर्गत 33 बेरोजगार युवक-युवतियों को हाथ करघा बुनाई का कार्य सिखाया जा रहा है। बुनकर सोसायटी के अध्यक्ष प्रशांत देवांगन एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार देवांगन ने बताया कि फिलहाल प्रशिक्षित बुनकरों को अनुभवी ट्रेनर द्वारा कपड़ा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य में और अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने तथा नियमित रूप से कपड़ा बुनाई का कार्य उपलब्ध कराने की योजना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शशीकला देवांगन, डमरू प्रसाद, धेनूराम यादव, ओंकार देवांगन, शिवचरण, चंदूलाल यादव, रामकुमार, किरण देवांगन, दुर्गेश नंदिनी देवांगन, सीमा, राघवेन्द्र कैवट, विजय, दिवेश देवांगन, जगदीश देवांगन, रामकुमारी, पारसमणि देवांगन, नितेश कुमार, निखिल देवांगन, अजय कुमार, सत्येन्द्र केवट, मनोहर, धीरेन्द्र, रामफल केवट, श्रवण कुमार, रोशन लाल, धैर्य देवांगन, लीना देवांगन, दिलीप कुमार, बिंदा बाई, जागेश्वरी केवट, प्रियेश देवांगन, जितेन्द्र एवं अनिता बनर्जी सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं।


