पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित विजन क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में शनिवार को सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेल गया। जिसमें राजपूताना वारियर्स ने रॉयल्स माली टीम को 17 रनों से हराकर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की। राजपूताना वॉरियर्स के शिवांग सिंह शेखावत ने फाइनल में ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जिताने के लिए शानदार शतक लगाया और चार विकेट भी लिए। टॉस जीतकर की बल्लेबाजी
राजपूताना वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने शिवांग सिंह शेखावत के शानदार 104 रनों की दद से 183 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स माली टीम के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सके। ऐसे में रॉयल्स माली टीम के राजकुमार सैनी ने 58 ओर हर्षित टांक ने 42 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तररह राजपूतना वारियर्स ने फाइनल मैच 17 रनों से जीत लिया।
अतिथियों ने सौंपी विजेता टीम को ट्रॉफी
संयोजक मोहम्मद असलम ने बताया कि ड्रैगन क्लब की ओर से आयोजित सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट में मेहमान के रूप में भाजपा महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भाटी, जोधपुर से समाजसेवी शैतान सिंह टेकरा, सुरजपाल सिंह, विनोद, विकास जाखड़, विकास जैथलिया, अभय सिंह, जिला क्रिकेट संघ पाली के सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत मौजूद रहे। जिन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।
प्रतियोगिता के दौरान व्यवस्था में जुटे रहे
मैच में अंपायर खिमेश, नसरूदीन, गौरव पंवार रहे। स्कोरर कमलेश चौधरी, लवराज रहे। रवि प्रकाश, पारस चौधरी, शेर सिंह, अभिषेक पंवार , मनवर भाटी, लोकेन्द्र चौधरी, रघुवीर सिंह, मो इरफान, मोइनू टिंकू, मेहबूब राजा, विजेंद्र चौधरी, अनवर, गौरव पंवार, कुंदन सिंह, रौनक भाटिया, धीरेंद्र भाटी प्रतियोगिता के दौरान व्यवस्था में जुटे रहे।


