सेरिया मीनवाड़ा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक कैंप:महिलाओं-बालिकाओं को मिली कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी

सलूंबर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सलूंबर की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सेरिया मीनवाड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेरिया में विधिक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं सरकारी विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देना रहा। कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. ममता, चीफ ऑफिसर महेश कुमार जोशी, असिस्टेंट मुकेश कुमार, संचित, फाल्गुनी शर्मा,पीएलवी योगेश जोशी, अधिवक्ता वालूराम पटेल, अशोक बरोडिया, लिपिक ऋषि मीणा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। आंगनवाड़ी की ओर से कार्यकर्ता प्रमिला मेहता, विद्या जोशी, दुर्गा मेहता, सहायिका प्रमिला, दुर्गा सुंदर बाई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य अंबालाल जोशी ने सभी अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव विनीत कुमार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा एवं न्याय तक पहुंच से संबंधित महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां प्रदान कीं। वहीं चीफ ऑफिसर महेश कुमार जोशी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार जरूरतमंद महिलाओं व बालिकाओं को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह जानकरी चीफ लीगल एड डिफ़ेंस काउंसिल महेश कुमार जोशी के द्वारा दी गई कैंप के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और विधिक सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *