खैरथल कॉलेज में वोटिंग को लेकर किया जागरूक:वंदे मातरम क्विज और भाषण प्रतियोगिता, निष्पक्ष मतदान के लिए चलाया अभियान

खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदान जागरूकता और वंदे मातरम की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। निष्पक्ष मतदान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया
मतदाता साक्षरता क्लब प्रभारी प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और स्टाफ ने मतदान करने तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। साथ ही, निष्पक्ष मतदान के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। भाषण प्रतियोगिता हुई
मतदाता साक्षरता क्लब प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नेहा प्रथम, रजनदीप द्वितीय और नीरू तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, यश्मी ने द्वितीय और शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी साक्षी जैन ने बताया कि वंदे मातरम् की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसमें रजनदीप ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय और कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक कुमार ने किया और इसमें संकाय सदस्य साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा, राजवीर मीणा तथा स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, विक्रम सिंह एवं प्रभुदयाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *