हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का आज निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सास ली। किशर कपूर पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहे हैं। किशन कपूर के निधन की खबर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुधीर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और उनके निधन को समाज व राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस खबर को हम निरंतर अपडेट कर रहे हैं।


