भोपाल के ईंटखेड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी:₹8 करोड़ की जमीन में डेवलप हो रही थी कॉलोनी; शेड, गेट-सड़कें तोड़ी

भोपाल के हुजूर तहसील क्षेत्र में शनिवार को अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। ईंटखेड़ी में 4 कॉलोनी में जेसीबी की मदद से गेट-शेड तोड़े गए, जबकि सड़कें उखाड़ दी। वहीं, एक जगह से अतिक्रमण हटाया गया। करीब 8 करोड़ रुपए की जमीन पर ये कॉलोनी विकसित हो रही थी। बता दें कि जिले में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब जमीनी स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गई है। यहां पर जेसीबी से मदद से अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। शनिवार को अवकाश के दिन हुजूर तहसील के अंतर्गत ईंटखेड़ी में करीब 8 करोड़ की जमीन से कब्जा हटाया गया। एसडीएम हुजुर विनोद सोनकिया और तहसीलदार आलोक पारे के नेतृत्व में यह कर्रवाई हुई। कार्रवाई की 3 तस्वीरें… यहां हुई कार्रवाई
ईंटखेड़ी में रुखसाना पति मो. मोहसिन, विनोद पिता उमेश साहू, रिजवान पिता मो. हनीफ और हीरालाल पिता बालमुकुंद द्वारा अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित कर रहे थे। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया, अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण की पहले जांच की गई। जांच के बाद शनिवार को पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। बता दें कि अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले हुजूर अनुभाग क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों को लेकर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद अब जमीनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। अवैध निर्माण भी तोड़ा
ग्राम परवारखेड़ा में सरकारी जमीन पर टीन शेड और बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर भी कार्रवाई की गई। यहां जेसीबी की मदद से इन्हें तोड़ दिया गया। पशुओं के लिए यह टीन शेड बनाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *