जयपुर में एक परिचित के घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। कुंभ से लौटना बताकर प्रसाद देने के बहाने आरोपी परिचित घर आया था। कमरे में खुद को बंद कर महिला के आबरु बचाने पर धमकी देकर आरोपी चला गया। वैशाली नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI रतन लाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- वैशाली नगर निवासी 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना वह बातचीत है। आरोप है कि 29 जनवरी को सुबह वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी परिचित घर आया। कुंभ से वापस आने बताकर प्रसाद लेकर आना बताया। प्रसाद देने के बहाने घर में घुसकर आरोपी ने उसको पकड़ छेड़छाड़ करने लगा। धक्का देकर घर के अंदर भागने पर पकड़ने के लिए पीछे भागा। जैसे-तैसे पीड़िता ने कमरे का गेट अंदर से बंद कर अपनी आबरु बचाई। आरोपी परिचित ने गेट बंद करने पर धमकी देकर चला गया। वैशाली नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।


