विद्युत निगम की 6 कॉलोनियों में छापेमारी:4 जगह पकड़ी गई चोरी, 1.15 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

धौलपुर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने पिछले 24 घंटों में शहर की 6 कॉलोनियों में छापेमारी कर 4 स्थानों पर बिजली चोरी का पर्दाफाश किया। चोरी पकड़े जाने पर विभाग ने कुल 1.15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जेईएन पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने गुर्जर कॉलोनी, शैतानपुरा, घंटाघर रोड, मढी और पुराना शहर सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। विद्युत निगम के एआरओ गणेश झा ने बताया कि इस दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चोरी करते हुए उपभोक्ता पकड़े गए। विभाग के अनुसार बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में जेईएन पूजा अग्रवाल के साथ अमर शर्मा, कुलदीप और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। विभाग का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा और राजस्व की हानि को रोका जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *