डोंडीलोहारा नगर पंचायत में रॉयल मुकाबला:भाजपा से राज घराने के निवेंद्र और कांग्रेस से पूर्व मंत्री समर्थित अनिल लोढ़ा आमने-सामने

बालोद जिले की डोंडीलोहारा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने राज घराने से ताल्लुक रखने वाले युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के करीबी अनिल लोढ़ा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी निवेंद्र सिंह ने पिछले 10 सालों के कांग्रेस समर्थित अध्यक्षीय कार्यकाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल लोढ़ा का दावा है कि उनके कार्यकाल में नगर का विकास हुआ है और मंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्य नींव का पत्थर साबित हुए हैं। जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी लोढ़ा ने जनता के फीडबैक के आधार पर विकास कार्यों की योजना बनाने का वादा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बता दें कि दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए जोर-शोर से जनसंपर्क में जुटे हैं। भाजपा ने साधा निशाना भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि जो भी यहां पर विकास कार्य होने चाहिए थे वह नहीं हो पाए हैं, लंबे समय से अध्यक्ष के लिए कांग्रेस का कब्जा है और यहां पर केवल ठेकेदारी प्रथा और कुछ आसान का माहौल रहा है। कांग्रेस सरकार में अव्वल रहे लोढ़ा डोंडिलोहारा नगर पंचायत वैसे तो लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे में रहा है लेकिन विधानसभा की बात करें तो यहां पर राज परिवार का स्वरूप से ही दबदबा देखने को मिला है और शायद यही दबदबा बरकरार रखना भाजपा ने राज परिवार पर विश्वास दिखाया है। मैं कोई राजा नहीं हूं – युवराज भाजपा प्रत्याशी युवराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं कोई राजा नहीं हूं, मेरा जीवन आम जनता के बीच गुजरता है और मैं जनता का सेवक हूं, ना मैं नेता हूं और ना राजा हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *