कांकेर नगर पालिका चुनाव में मुकाबला रोचक:अध्यक्ष पद के लिए 4 और पार्षद पद के लिए 50 उम्मीदवार मैदान में, सभी को मिले चुनाव चिन्ह

कांकेर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं। स्क्रूटनी के बाद 21 वार्डों के पार्षद पद के लिए 50 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। भाजपा के अरुण कौशिक को कमल, कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को पंजा, आम आदमी पार्टी के मोहन सेनापति को झाड़ू और निर्दलीय उम्मीदवार संजय गोस्वामी को सीटी का चुनाव चिन्ह मिला है। 21 वार्डों में कड़ा मुकाबला पार्षद पद के लिए सभी 21 वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 1 से 7 तक में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। तीन निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में वार्ड 8 से 11 में कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ताल ठोकी है। विशेष रूप से वार्ड 11 में पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जहां कांग्रेस के मतीन खान और भाजपा के बाबा नारायणपुरी गोस्वामी के अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं और अब चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में मतदाताओं के सामने कई विकल्प होंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *