महापौर चुनाव से कांग्रेस पार्टी बाहर:धमतरी के वार्ड में ही लड़ेगी, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना बोले- बेवकूफ बन गए

धमतरी में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी महापौर पद के चुनाव से बाहर हो गई है और अब सिर्फ वार्ड स्तर पर ही चुनाव लड़ेगी। यह स्थिति तब बनी जब पार्टी के एकमात्र दावेदार तिलक सोनकर को आलाकमान से बी-फॉर्म नहीं मिल सका। इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस के एक अन्य संभावित उम्मीदवार विजय गोलछा के नामांकन पर आपत्ति जताई थी, जिसे रिटर्निंग अफसर ने खारिज कर दिया था। कांग्रेस में निराशा का माहौल इस घटनाक्रम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है। पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि वे इस मामले में बेवकूफ बन गए। कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती महापौर पद के लिए टिकट न मिलने से नाराज कुछ कार्यकर्ता बागी हो गए हैं। अब महापौर पद के लिए भाजपा सहित कुल 8 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। यह स्थिति कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि पार्टी पहली बार महापौर चुनाव से बाहर हुई है। निर्दलीय नाम पर विचार कर रही कांग्रेस धमतरी जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि अभी तक ये स्थिति है कि हमारे प्रत्याशी का फॉर्म रिजेक्ट हो गया था। दूसरे प्रत्याशी को लेकर यहां के नेता निर्णय करेंगे। जो निर्दलीय में नाम बचे हैं। उनमें से ही किसी को समर्थन देंगे। अभी नाम तय नहीं हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *