भिलाई| इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। अब 2 फरवरी रात 11 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा मार्च में होगी। इसे लेकर सूचना जारी की गई है। अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू है। पहले 27 जनवरी आवेदन की आखिरी तारीख थी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अनुसार गणित, बारहवीं 50% अंकों से पास होना जरूरी है।


