भिलाई| आईजी दुर्ग के बनाए हुए सशक्त एप के जरिए पुलिस ने चोरी की दो बाइक खोज निकाली है। इनमें एक गाड़ी फरीद नगर ग्राउंड के पास संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। गाड़ी का इंजन और चेचिस नंबर एप पर चेक करने पर पता चला कि उक्त वाहन चोरी का है। गाड़ी पद्मनाभपुर इलाके से चोरी हुई थी। इसी तरह दूसरी गाड़ी मिलन चौक के पास खड़ी मिली थी। जांच में पता चला कि बाइक सुपेला इलाके से चोरी हुई थी। चोरी गए दोनों वाहनों की सूचना प्रार्थीयों को दे दी गई है।


