कलेक्टर ने सड़क की मोटाई की कराई जांच

भास्कर न्यूज | रायगढ़ शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का कलेक्टर व एसपी ने जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण के साथ ऑक्सीजोन और नालंदा परिसर के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखें। बारिश शुरू होने से पहले अभी पर्याप्त समय है इसका सदुपयोग करते हुए कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश उन्होंने सभी ठेकेदारों को दिए। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने छातामुड़ा चौक से जूटमिल तक बन रही सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सड़क की मोटाई की जांच करवाई साथ ही सड़क बनाने में उपयोग किये जा रहे हैं मटेरियल की रैंडम सैंपल लेकर बिटूमिनस एक्सट्रैक्टर से अपने सामने जांच करवाई। यह जांच मौके पर लगभग आधे घंटे तक चलती है। इस प्रक्रिया से मटेरियल में कोलतार के मात्रा की जांच की जाती है। जांच में मात्रा सही पाई गई। उन्होंने सड़क के अलग-अलग हिस्सों की रेंडम सेंपलिंग करवाकर काम की गुणवत्ता जांची। कलेक्टर गोयल ने ठेकेदार से कहा कि काम में गुणवत्ता होनी चाहिए। कलेक्टर गोयल व एसपी दिव्यांग पटेल ने ऑक्सीजोन निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने प्रोजेक्ट के अनुसार चल रहे कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां बाउंड्री वॉल और पार्किंग स्थल के निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजोन में आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थित रूप से पार्किंग का निर्माण हो तथा प्रोजेक्ट में शामिल निर्माण के दूसरे कम्पोनेंट का निर्माण समय से पूरा करें। कलेक्टर गोयल ने नालंदा परिसर निर्माण स्थल का भी जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *