शहर में अब नशा करने वालों की भी खैर नहीं:कमिश्नर के निर्देशन में अभियान, उदयमंदिर पुलिस ने अफीम सेवन करते 6 को पकड़ा

पुलिस अब अवैध मादक पदार्थ के साथ साथ मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर भी नकेल कस रही है। इसी को लेकर उदय मंदिर थाना पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सार्वजनिक जगहों पर अफीम का सेवन कर रहे थे। संभवतः कमिश्नरेट में ये बीते कुछ वर्षों में पहला मामला है। थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रायकबाग क्षेत्र में 6 लोगों को अफीम पीते हुए पकड़ा। उनके ब्लड सैंपल भी लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में यदि अफीम की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ चालान पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि BNS की धारा 27 NDPS एक्ट में प्रावधान है कि अफीम, डोडा, स्मैक पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस मामले में शेखर विश्नोई पुत्र श्रीराम विश्नोई उम्र 36 साल निवासी पुरानी पुलिस लाईन राईका बाग जोधपुर, नवीन शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा उम्र 38 निवासी बागर चौक पुलिस थाना सदर कोतवाली जोधपुर, मोहम्मद हसन पुत्र अब्दुल हाजी उम्र 43 साल निवासी मकान न 15 शांती प्रिय नगर चीरघर, सुरेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह राजपूत उम्र 42 साल निवासी मकराना पुलिस थाना मकराना जिला कुचामान डिडवाना हाल जगदम्बा कॉलोनी, महेश हॉस्टल के पिछे पुलिस थाना प्रतापगर सदर जोधपुर, नन्दलाल सिंह पुत्र अमर सिंह राजपुरोहित उम्र 58 साल निवासी मकान न 34 रसाला रोड पृथ्वीपुरा पुलिस थाना महामंदिर जोधपुर, अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल हक उम्र 38 साल निवासी साईकिल मार्केट हाथीराम को ओडा थाना सदर बाजार जोधपुर को गिरफ्तार किया। इनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए जाएंगे। उसके बाद ड्रग की पुष्टि होने पर चालान पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *