नशे के पैसों के लिए घरों में करते थे चोरी:बालाघाट में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ढाई लाख का सामान बरामद

बालाघाट पुलिस ने 19-20 जनवरी की रात हुई चोरी का आज शनिवार को खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अमित गेडाम, धर्मेंद्र उर्फ सरूप कावरे और अंशुल पटले शामिल हैं। चोरों ने ताला तोड़कर घर में सेंध लगाई थी यह चोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी मनोजबाई उइके के घर में हुई थी। घटना के समय घर में ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर घर में सेंध लगाई थी। सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके बाद मुखबिरों की सूचना पर तीनों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ढाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद आरोपियों की निशानदेही पर बुढ़ी क्षेत्र में छिपाकर रखे गए लगभग ढाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए। सीएसपी कराहलिया के अनुसार, आरोपी नशे के आदी हैं और मजदूर हैं। उन्होंने अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए इस चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने उन्हें जेवरात बेचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर चोरी का सीन किया रिक्रिएट शनिवार को थाना प्रभारी कामेश धूमकेती और पुलिस दल आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गए और चोरी की घटना का रिक्रिएशन कराया। इसके बाद, उनका अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया और फिर न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *