अध्यक्ष कोठारी-50 के 50 जीते तो अब जिम्मेदारी डबल है:ओसवाल सभा की नई टीम निर्विरोध चुनी, डॉ प्रमिला पहली महिला महामंत्री, अभिषेक उपाध्यक्ष और धीरज कोषाध्यक्ष

ओसवाल सभा उदयपुर (2026) की नवगठित कार्यकारिणी के चुनाव आज हुए जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। ओसवाल सभा में आज चुनाव अधिकारी रिटायर्ड RAS कैलाश लखारा के मार्गदर्शन एवं सभा के अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र कोठारी के निर्देशन में संपन्न हुई। अध्यक्ष कोठारी ने कहा कि अब हमारे पर जिम्मेदारी डबल है क्योंकि हम 50 के 50 सदस्य जीतकर आए है। हमारा दायित्व समाज के प्रति बढ़ गया है, दिन रात एक करके ओसवाल सभा कैसे आगे बढ़े इस पर सोचना है और आज से ही हमारे नए मिशन पर काम शुरू करते हुए ओसवाल सभा को अगले सालों में इस सभा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का हमारा संकल्प पूरा करेंगे। कोठारी ने कहा कि ओसवाल सभा के इतिहास में पहली बार हुआ कि नवगठित कार्यकारिणी में 6 महिलाओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। यह निर्णय समाज में महिला सशक्तिकरण, समान भागीदारी और नेतृत्व विकास की दिशा में एक सशक्त पहल माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य परिषद में कुल 15 महिला प्रतिनिधियों को स्थान देकर समाज के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। चुनाव उपरांत अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। ओसवाल सभा की नई टीम ऐसी होगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *