12 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार:लूट, डकैती और NDPS सहित कई आपराधिक मामले दर्ज

सीकर पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, मारपीट, डकैती के मामले दर्ज हैं। एसपी भुवन भूषण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार जिलेभर में वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत पुलिस ने एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए 52 टीमें बनाई गई है जिसमें 260 पुलिसकर्मी अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। एसपी ने बताया- यह कार्रवाई जिलेभर में 15 फरवरी तक चलेगी जिसमें अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने वाले बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद कर रही है। फिलहाल अभी जिलेभर में कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *