चतरा में सड़क किनारे मिली गंभीर रूप से घायल महिला:गर्दन पर चाकू से किया जानलेवा हमला, नहीं हुई अभी तक पहचान

झारखंड के चतरा जिले में एक महिला के साथ जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर स्थित उगरमाचा के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। महिला की गर्दन पर चाकू से हमला किया गया था और वह खून से लथपथ थी। महिला बोलने में फिलहाल असमर्थ है। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल महिला को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे बिहार के गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *