दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर CISF का ट्रक कंटेनर से टकराया:एक जवान घायल, दौसा अस्पताल में भर्ती; पासिंग आउट परेड के बाद गाजियाबाद जा रहे थे

बांदीकुई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया जहां कोलवा थाना क्षेत्र से गुजर रहे एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का ट्रक टकरा गया। इस दुर्घटना में CISF का एक जवान घायल हो गया। अचानक ब्रेक लगाने से हुई टक्कर कोलवा एसएचओ रामशरण गुर्जर ने बताया- यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे खूटला समेल के पास हुआ। दिल्ली की ओर जा रहे एक कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसके पीछे चल रहा CISF का ट्रक उससे जा टकराया। हादसे में CISF जवान धनंजय चौहान घायल हो गए, उनके चेहरे पर हल्की चोट आई है। उन्हें तुरंत दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसएचओ ने बताया- जवान धनंजय चौहान महाराष्ट्र के रहने वाले है और गाजियाबाद में पोस्टेड है। देवली से गाजियाबाद जा रहे थे जवान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि CISF के जवान पासिंग आउट परेड के बाद देवली से गाजियाबाद जा रहे थे। ट्रक में कुल तीन जवान सवार थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर सीआईएसएफ के ट्रक की कंटेनर से भिडंत के मामले में कोलवा एसएचओ रामशरण गुर्जर ने बताया कि जवान धनंजय चौहान के चेहरे पर हल्की चोट आई है ।यह महाराष्ट्र का रहने वाला है ।और गाजियाबाद में पोस्टेड है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *