रायसेन मंडल क्रिकेट फाइनल में नवीन मलिक चमके:38 गेंदों में 65 रन बनाए, सांसद खेल महोत्सव में देवनगर को हराया

रायसेन खेल स्टेडियम में शनिवार शाम को सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत एक रोमांचक क्रिकेट मैच देखने को मिला। इस मैच में रायसेन मंडल के खिलाड़ी नवीन मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रायसेन मंडल की टीम ने देवनगर मंडल को चार विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। विधानसभा स्तरीय कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत 23 और 24 जनवरी को जिला खेल परिसर (स्टेडियम) रायसेन में आयोजित की गई। समापन समारोह में सांची विधानसभा के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 मंडलों की टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में रायसेन मंडल विजेता, देहगांव उपविजेता और सांचेत मंडल तीसरे स्थान पर रहा। महिला क्रिकेट में 3 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें गैरतगंज मंडल विजेता, सांची मंडल उपविजेता और रायसेन मंडल तीसरे स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 5 मंडलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें सांची मंडल विजेता, खरबई मंडल उपविजेता और गैरतगंज मंडल तीसरे स्थान पर रहा। महिला कबड्डी वर्ग में 7 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें सूखा करार सांची मंडल विजेता, सम्राट क्लब सांची उपविजेता और शासकीय कन्या शाला सांची तीसरे स्थान पर रही। पुरस्कारों में बालक वर्ग कबड्डी में जितेंद्र जाट को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’, धर्मराज को ‘बेस्ट रेडर’ और शेर सिंह को ‘बेस्ट कैचर’ का पुरस्कार मिला। इसी प्रकार, महिला वर्ग कबड्डी में राधिका ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’, रागिनी लावरिया ‘बेस्ट रेडर’ और भूमिका लोधी ‘बेस्ट कैचर’ रहीं।विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमें 1 व 2 फरवरी 2026 को लोकसभा क्षेत्र की अन्य टीमों के साथ खेलेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *