पुलिस ने अंधेरे में पहाड़ियों की घेराबंदी कर दबोचे ‘बैटरी-चोर’:जंगल में मिले बाइकों के पुर्जे, दो चोर व भंगार खरीदने वाले दो व्यापारी गिरफ्तार

शहर की कोतवाली पुलिस ने बैटरी और वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को फिल्मी अंदाज में रात के समय पहाड़ी इलाकों में दबिश देकर अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में 22 बैटरियां और 3 मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल ली है। ​पहाड़ियों पर दी दबिश, भागने का मौका नहीं मिला ​पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सोनाखोरा और भगतपुरा के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में छिपे हुए हैं। आरपीएस (प्रशिक्षु) सुहासी जैन के नेतृत्व में टीम ने रात के अंधेरे में ही पहाड़ियों की घेराबंदी की और घेरा डालकर मुख्य आरोपी कुँवानिया निवासी निखिल डामोर और भगतपूरा निवासी हंसराज मईड़ा को दबोच लिया। अंधेरे और पथरीले रास्ते का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से ट्रैक किया। ​जंगल में मिले बाइकों के पुर्जे, इंजन ठिकाने लगाए ​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस जब जंगल के अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। चोरों ने चोरी की गई मोटरसाइकिलों को पूरी तरह काट दिया था। पुलिस ने जंगल से कट्टो में भरे मोटरसाइकिलों के पार्ट्स जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में चोरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे पकड़े जाने के डर से तुरंत बाइक के पुर्जे अलग कर देते थे और इंजन को अलग से बेच देते थे। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने ये इंजन खरीदे थे। ​इन वारदातों का हुआ खुलासा: ​कबाड़ी भी चढ़े हत्थे ​चोरी का माल खरीदने के आरोप में पुलिस ने दो कबाड़ व्यापारियों, दिनेश गरासिया (नायक भंगार) और गुलशेर (विनस इंटरप्राइजेज) को भी गिरफ्तार किया है। ​थानाधिकारी का बयान सीआई बुधाराम बिशनोई ने बताया की आरोपियों ने पहाड़ी इलाकों को अपना ठिकाना बना रखा था। पीसी रिमाण्ड लेकर इनसे आगे गहन पूछताछ की जाएगी। जिससे जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों के खुलने की भी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *