लुधियाना में पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई खुद को आग:मानसिक परेशान चल रहा था, फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर

लुधियाना जिले के जगराओं के गांव अखाड़ा में शनिवार देर शाम मानसिक परेशानी से जूझ रहे एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। परिजनों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को जगराओं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बता दे कि घायल व्यक्ति की पहचान गांव अखाड़ा के रहने वाले 55 वर्षीय काका सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, काका सिंह ने अपने घर में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। युवक की हालत गंभीर चिकित्सकों के मुताबिक, काका सिंह 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के प्रयास के कारणों की पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *