तेज स्पीड कार से हुए हादसे का मामला:घायल युवक को इलाज के लिए अहमदाबाद लेकर गए परिजन, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र में तेज स्पीड कार की वजह से हुए हादसे में घायल रेहान को परिजन इलाज के लिए अहमदाबाद लेकर गए हैं। रेहान को परिजन आज महात्मा गांधी हॉस्पिटल के छुट्टी दिलाकर ले गए। परिजनों के मुताबिक रेहान ओर अमान चचेरे भाई थे। दोनों के पिता फर्नीचर की दुकान चलाते थे। घटना के दिन शुक्रवार सुबह वंदे भारत ट्रेन पकड़ने के लिए दोनों घर से रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। मृतक अमान अपने मां पिता का इकलौता लड़का था। घटना के बाद से ही परिवार बात करने की स्थिति में नहीं है। वहीं हादसे में घायल रेहान के कमर, गर्दन, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। इसके अलावा उसके हाथ ओर पांव में भी फ्रैक्चर है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि हादसे में कार सवार एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *