कोंडागांव में गांजा तस्करी करते युवक पकड़ाया:स्कूटी में रखकर उड़ीसा से हीरापुर ले जा रहे थे, नाकाबंदी कर पुलिस ने की कार्रवाई

कोंडागांव में उड़ीसा से गांजा तस्करी के एक और मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 845 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गांजे की कीमत 8 हजार 520 रुपए और जब्त की गई स्कूटी की कीमत 60 हजार रुपए आंकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई निकाय चुनाव के पहले जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ गई है। माकड़ी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी पर अवैध गांजा लेकर उड़ीसा से हीरापुर की ओर जा रहा है। कुल्लूबाहर जंगल में की नाकाबंदी सूचना के आधार पर पुलिस ने उड़ीसा सीमा से लगे कुल्लूबाहर जंगल में नाकाबंदी की। जांच के दौरान स्कूटी सवार भोजराज (29), निवासी कोलियापारा रायगढ़, नवरंगपुर (उड़ीसा) के काले रंग के बैग से 2 किलो 845 ग्राम गांजा बरामद किया गया। तस्करी के खिलाफ पुलिस की कड़ी नजर बता दें कि एक दिन पहले भी पुलिस ने उड़ीसा से की जा रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी नजर रख रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुशील पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मोनाराम मंडावी, बीजू राम, कमेंद्र राजू, हेमलाल, गंगाराम और वंदना मरकाम की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *