आशा राइस इंडस्ट्रीज से 307 क्विंटल अवैध धान जब्त:बलौदाबाजार में संयुक्त टीम ने भौतिक सत्यापन में अधिक धान पाया

बलौदाबाजार में अवैध धान पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में संयुक्त जांच टीम ने आशा राइस इंडस्ट्रीज, नवरंगपुर से 307.20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। यह कार्रवाई भौतिक सत्यापन के दौरान निर्धारित मात्रा से अधिक धान पाए जाने पर की गई। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को तहसील टुण्डरा स्थित आशा राइस इंडस्ट्रीज का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 307.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया। इस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर धान जब्त किया गया। टीम ने धान जब्त कर गोदाम को सील किया इसी कड़ी में ग्राम सिंघारी के थोक व्यापारी साहू ट्रेडर्स, हेमंत साहू के प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई हुई। जांच के दौरान उनके द्वारा संधारित पंजी से 252 क्विंटल धान का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद मौके पर धान जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने अवैध धान के परिवहन, भंडारण और बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राइस मिलों और व्यापारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। कम धान पाए जाने पर अतिरिक्त रकबा को समर्पण कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *