लुधियाना में बिजली के मीटर में ब्लास्ट:इलेक्ट्रिशियन का चेहरा झुलसा, जिम ट्रेनर के जले बाल, CMC में दाखिल

पंजाब के लुधियाना में आज बाबा थान सिंह चौक स्थित एक बिजली के मीटर में ब्लास्ट हो गया। मीटर से अचानक धुआं निकल रहा था। उसे चैक करने के लिए लोगों ने प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन को बुलाया। मीटर चैक करते समय धमाका हो गया। हादसे में इलेक्ट्रिशियन और जिम ट्रेनर घायल हो गई। इलेक्ट्रिशियन की हालत अधिक नाजुक है। आग लगने के कारण उसके चेहरा बुरी तरह जल गया है। जिम ट्रेनर की हालत ठीक है। जानकारी मुताबिक आज बाबा थान सिंह चौक पर एक जिम के बाहर लगे बिजली के मीटर में से अचानक से धुआं निकलने पर जिम ट्रेनर ने नजदीकी इलेक्ट्रिशियन को बुलवाया। जहां जांच करने के दौरान मीटर में अचानक से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के दौरान इलेक्ट्रिशियन और जिम ट्रेनर दोनों बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें तुरंत सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलेक्ट्रिशियन का चेहरा जलने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, वही जिम ट्रेनर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मीटर का दरवाजा खोलते समय हुआ धमाका अस्पताल में भर्ती घायल इलेक्ट्रिशियन हरबंसपुरा निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह मीटर में से धुआं निकालने पर जांच करने पहुंचा, तो उसने जैसे ही मीटर का दरवाजा खोला तो एकदम से ब्लास्ट हो गया। जिससे उसके हाथ व मुंह बुरी तरह से झुलस गया। वही जिम ट्रेनर के बाल और चेहरा झुलस गया। जिसे अस्पताल में से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *