आईआईटी-मेडिकल की सीट बढ़ने से एजुकेशन सिटी को मिलेगा बूस्टर:ऊर्जा राज्य मंत्री बोले- कोटा में ज्यादा स्टूडेंट्स आने की संभावना, केंद्र का बजट बेहतरीन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश किया। इनकम टैक्स छूट 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख 75 हजार करने के ऐलान किया गया। आईआईटी, मेडिकल की सीटों को भी बढ़ाया जाना प्रस्तावित किया गया हैं। वहीं बजट घोषणाओं से एजुकेशन और कोचिंग सिटी कोटा को भी फायदा मिलेगा। कोचिंग सिटी में भी सभी वर्गों की तरफ से व्यापक स्वागत हो रहा हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की लोन लिमिट को भी 3 से बढ़ाकर 5 लाख तक कर दिया गया हैं। राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बताया- केंद्र सरकार के इस बजट से मिडिल क्लास के लोगो को ध्यान में रखते हुए कई ऐलान हुए हैं। 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख 75 हजार तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया हैं। किसानों के लिए भी राहत दी गई है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। किसान को मिनिमम ब्याज दर पर पैसा मिलेगा। किसान को फायदा होगा जिससे किसान वैल्यू एडिशन करके अधिक और उपजाऊ फसलें उगाएगा, जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। ऊर्जा मंत्री ने बताया- इस बजट से आईआईटी और मेडिकल में भी सीटों को बढ़ाया गया है। मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीट बढ़ेगी। वहीं देश में 23 IIT में 6500 सीटें भी बढ़ेगी। इन सीटों के बढ़ने से कोटा में भी आईआईटी ओर मेडिकल के स्टूडेंट्स की ज्यादा तादाद आने की संभावनाएं बढ़ेगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि केंद्र का बजट बेहतरीन रहा हैं और आगामी दिनों में पेश होने जा रहे राज्य बजट में भी इस बेहतरीन बजट की झलक देखने को मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *