किसानों को मिलेगी विशिष्ट फार्मर आईडी:5 फरवरी से शुरू होंगे शिविर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

धौलपुर जिले में किसानों को एग्रीस्टेक योजना के तहत विशिष्ट फार्मर आईडी प्रदान करने के लिए बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 5 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पटवारियों से सवाल-जवाब किए और कुछ पटवारियों और गिरदावर को उनकी कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी फटकार भी लगाई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। कार्यक्रम में एडीएम धीरेन्द्र सोनी और एसडीएम साधना शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एग्रीस्टेक योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक विशिष्ट पहचान प्रदान कर सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है। इस पहल से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और उनकी पहचान डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *