राजेश जोशी होंगे नाथद्वारा टेंपल बोर्ड के नए सीईओ:राज्य सरकार ने जारी की आरएएस व आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

राज्य सरकार की ओर से देर रात को राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला की सूची जारी गई। संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया द्वारा जारी कि गई सूची में राजसमंद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। राजसमंद जिले में इन अधिकारियों का हुआ तबादला नाथद्वारा मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन त्रिपाठी को अब उप निबंधक राजस्व मंडल अजमेर में उप निबंध के पद पर लगाया गया है। चेतन त्रिपाठी के राजेश जोशी को नाथद्वारा मंदिर मंडल में मुख्य कार्यकारी के पद पर लगाया गया। राजेश जोशी बांसवाड़ा में गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद से तबादला होकर यहां आएंगे। इस तरह से कुंभलगढ़ में उपखण्ड अधिकारी के पद पर नीलम लखारा को लगाया गया है। नीलम लखारा का जिला आबकारी अधिकार के पद से तबादला हुआ है। कुंभलगढ़ उपखण्ड अधिकारी का पद पहले से रिक्त था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *