ट्रक में पीछे से घुसी कार, एक की मौत:अचानक ब्रेक लगाने से हादसा, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

हनुमानगढ़ जिले के रोही जाखड़ांवाली भारतमाला रोड पर आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार उसमें घुस गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीलीबंगा थानाप्रभारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार कार सवार विजय हिमानी (56) हनुमानगढ़ से लूणकरणसर जा रहे थे। रोही जाखड़ांवाली भारतमाला रोड पर आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार उसमें घुस गई। हादसे में कार सवार विजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता पुरूषोत्तमदास ने ट्रक ड्राइवर पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पीलीबंगा थानाप्रभारी अशोक बिश्नोई ने लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *