अजमेर में घर में लगी आग:कमरे में रखा सामान जलकर राख, परिवार कमरे में था

अजमेर के न्यू गोविंद नगर स्थित घर में आग लग गई। रामगंज थाना पुलिस फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है। हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र ने बताया- न्यू गोविंद नगर गुर्जर छात्रावास के पास पुनीत बंसल के मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। परिवार घर में ही था। घर के एक कमरे में आग लगी थी। मौके पर जाकर फायर बिग्रेड से आग को बुझाया। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग में कमरे में रखा सामान जल गया है। आग के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *